पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद में छह दशमलव एक प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। सांख्यिकी मंत्रालय के पहले अस्थायी अनुमान में वित्त वर्ष 2022-23 के सकल घरेलू उत्पाद में सात दशमलव दो प्रतिशत की वृद्धि रही। यह अनुमान बीस आधार अंक अधिक है। सकल घरेलू उत्पाद की चौथी तिमाही में छह दशमलव एक प्रतिशत की वृद्धि, पूर्व अनुमानित पांच दशमलव एक प्रतिशत से काफी अधिक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2022-23 के सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि यह वृद्धि वैश्विक चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के महत्व को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह वृद्धि हमारी अर्थव्यवस्था के विकास और स्थिरता का उदाहरण है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...