भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के मानसिक स्वास्थ्य पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संकल्प के पक्ष में वोट दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा है कि वर्षों से कई देशों में अपना योगदान देने वाली सबसे बड़ी सेना के रूप में, भारत संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा और कुशलता को अत्यधिक महत्व देता है। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य, समग्र स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है और भारत उन कठिन और विपरीत परिस्थतियों से परिचित है, जिनमें संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए संयुक्त राष्ट्र सैनिकों की स्वास्थ्यचर्या और कुशलता के लिए सभी सदस्य देशों को एकजुट होकर इस ओर ध्यान देना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के मानसिक स्वास्थ्य और मनोवैज्ञानिक सहायता के संकल्प को सर्वसम्मति से पारित किया। मैक्सिको ने मानसिक स्वास्थ्य और मनोवैज्ञानिक सहायता पर संकल्प का मसौदा प्रस्तुत किया था। यह मसौदा संकल्प मानसिक स्वास्थ्य पर सुरक्षा परिषद का पहला संकल्प था। इस मसौदे को वृहद संयुक्त राष्ट्र सदस्यों द्वारा सह-प्रायोजन के लिए खुला रखा गया है। मसौदा संकल्प में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के मानसिक स्वास्थ्य और मनोवैज्ञानिक सहायता के महत्व पर जागरूकता फैलाने की बात कही गई है।a
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...