प्रमुख घरेलू सूचकांकों में आज भारी बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स 71 हजार अंक के नीचे और निफ्टी 21 हजार दो सौ अंक के नीचे बंद हुआ। वैश्विक बाजार में तेजी के माहौल के बावजूद घरेलू बाजार में बिकवाली आई। आईटी और एफएमसीजी सूचकांकों को छोड़कर सभी क्षेत्रों में कटौती के साथ कारोबार हुआ।
सेंसेक्स 9 सौ 31 अंक या एक दशमलव तीन शून्य (1.30) प्रतिशत टूटकर 70 हजार 5 सौ 6 पर बंद हुआ। निफ्टी भी तीन सौ तीन (303) अंक यानी एक दशमलव चार शून्य (1.40) प्रतिशत गिरकर 21 हजार एक सौ पचास पर बंद हुआ।
बीएसई के व्यापक बाजार में, मिड-कैप इंडेक्स में तीन दशमलव एक (3.1) प्रतिशत गिरावट आई, जबकि स्मॉल-कैप इंडेक्स तीन दशमलव चार (3.4) प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।