व्‍लादिमीर पुतिन की यूनाईटेड रसिया पार्टी ने संसदीय चुनावों में बहुमत बरकरार रखा

व्‍लादिमीर पुतिन की यूनाईटेड रसिया पार्टी ने संसदीय चुनावों में बहुमत बरकरार रखा

रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सत्तारूढ़ युनाईटेड रशा पार्टी ने संसद में फिर बहुमत हासिल कर लिया है। परन्‍तु, अब तक मिले चुनाव परिणाम दर्शाते हैं कि पार्टी ने अपना लगभग बीस प्रतिशत समर्थन खो दिया है।

ताज़ा खबरों के अनुसार अब तक 33 प्रतिशत मत पत्रों की गिनती हो चुकी है। जिसमें राष्‍ट्रपति पुतिन की पार्टी को 45 प्रतिशत और निकटतम प्रतिद्वंद्वी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी को लगभग 22 प्रतिशत वोट मिले हैं। 2016 में हुए संसदीय चुनाव में यूनाइटेड रशा पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा था और इसे 54 प्रतिशत से अधिक वोट मिले थे।

Related posts

Leave a Comment