भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जिम्मेदार और नैतिक उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है: प्रधानमंत्री मोदी

भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जिम्मेदार और नैतिक उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार और नैतिक उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है। आज शाम नई दिल्‍ली में भारत मंडपम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई पर वैश्विक सहभागिता शिखर सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सामाजिक और समावेशी विकास के लिए है। उन्होंने कहा कि अगर नैतिक, आर्थिक और सामाजिक समस्याओं का समाधान किया जाए तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भरोसा बढेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ रहा है और सभी को अत्‍यधिक सावधानी से इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस शिखर सम्मेलन से सामने आने वाले सुझावों और विचारों से दुनिया को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नकारात्मक पक्षों से उत्पन्न संभावित खतरों और चुनौतियों से बचाने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नवाचार की भावना देखी जा रही है। भारत एआई प्रतिभा और उससे संबंधित नए विचारों के क्षेत्र में अग्रणी बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में युवा प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ और शोधकर्ता एआई के क्षेत्र में नई-नई संभावनाएं तलाश रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह शिखर सम्‍मेलन ऐसे समय में आयोजित हो रहा है जब दुनिया भर में एआई को लेकर गहन विचार-विमर्श चल रहा है।

Related posts

Leave a Comment