मोबाइलऐप, डैस्कटोप और वेब पर त्वरित मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वाट्सऐप सेवा कुछ समय तक बंद रहने के बाद बहाल हो गई है। विश्वभर में वाट्सऐप पर मैसेज और कॉल सेवाएं आज दोपहर लगभग 12 बजे से बंद हो गई थी, लेकिन लगभग दो घंटे बाद इन्हें बहाल कर दिया गया है। सेवाए बंद रहने के दौरान लोगों को मैसेज भेजने और वाट्सऐप कॉल करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
व्हाट्सएप सेवा कुछ समय तक बंद रहने के बाद बहाल
