म्‍यांमार में हुए एक हवाई हमले में 50 व्‍यक्तियों की मृत्‍यु

म्‍यांमार में हुए एक हवाई हमले में 50 व्‍यक्तियों की मृत्‍यु

म्‍यांमार के मीडिया और विपक्षी गुटों ने दावा किया है कि उत्‍तरी राज्‍य काचिन में हुए एक हवाई हमले में कम से कम 50 व्‍यक्तियों की मृत्‍यु हो गई है और लगभग 100 घायल हो गए हैं। खबरों के अनुसार, रविवार को एक जातीय अल्‍पसंख्‍यक गुट ने एक संगीत कार्यक्रम को निशाना बनाकर हवाई हमला किया। इसमें कई नागरिक, स्‍थानीय गायक और काचिन इंडिपेंडेन्‍स आर्मी के अधिकारियों की मृत्‍यु हो गई। म्‍यांमार के सरकारी टेलीविजन में कल इस हमले का कोई उल्‍लेख नहीं किया, लेकिन सरकार के सूचना अधिकारी ने बताया कि काचिन इंडिपेंडेन्‍स आर्मी की नौवीं ब्रिगेड के मुख्‍यालय पर हमला किया गया। स्‍थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार जिस संगीत कार्यक्रम को निशाना बनाया गया उसका आयोजन स्‍वायत्‍तता के लिए विद्रोही सेना के अभियान की 62वीं वर्षगांठ के सिलसिले में किया गया था।

म्‍यांमार में संयुक्‍त राष्‍ट्र के अधिकारी ने इस हमले को चिंताजनक और दुखद बताया है। म्‍यांमार ने ऑस्‍ट्रेलिया, ब्रिटेन, अमरीका और यूरोपीय संघ सहित विभिन्‍न राजनयिक मिशनों के प्रमुखों ने भी हमले की निंदा की है।

Related posts

Leave a Comment