वैष्णों देवी की पवित्र गुफा का दर्शन करने के लिए इस वर्ष 96 लाख तीर्थयात्री पहुंचे। वर्ष 2012 के बाद वैष्णों देवी के दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों की ये सर्वाधिक संख्या है। 2012 में करीब एक करोड़ चार लाख लोग पवित्र गुफा के दर्शन के लिए पहुंचे थे। हाल ही में शुरू की गई स्काईवॉक भीड़ को व्यवस्थित करने में काफी मददगार साबित हो रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में माता वैष्णों देवी भवन और दुर्गा भवन में अनेक सुविधाएं शुरू की गई हैं। वैष्णों देवी भवन से भैरो मंदिर के बीच रोपवे के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने से यात्रियों को काफी सहूलियत महसूस हो रही है। हालांकि माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड द्वारा ताराकोट मार्ग से सांझी छत के बीच 250 करोड रुपये की रोपवे परियोजना को मंजूरी मिलने से कटरा के स्थानीय लोग कुछ निराश हैं। इस परियोजना के विरोध में कल कटरा के लोगों ने बंद का आह्वान किया था। उनका कहना है कि ऐसा होने से यात्रा से जुड़े बहुत से लोगों का रोजगार छिन जायेगा।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...