देश में मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान कोयला उत्पादन में 6 सौ 64 मिलियन टन से अधिक की वृद्धि हुई जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 5 सौ 91 मिलियन टन से 12 दशमलव दो नौ प्रतिशत अधिक है। कोयला मंत्रालय ने आज बताया कि कोयले को डिस्पैच के आधार पर इस अवधि के दौरान कुल उपलब्धि 6 सौ 92 मिलियन टन से अधिक रही जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 6 सौ 22 मिलियन टन से ज्यादा के मुकाबले 11 दशमलव तीन दो प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। इस वृद्धि से यह सुनिश्चित होता है कि निरंतर और मजबूत कोयला आपूर्ति विद्युत क्षेत्र में ऊर्जा की आवश्यकता के अनुरूप रही। अप्रैल 2023 से 25 दिसंबर 2023 के बीच विद्युत क्षेत्र के लिए सकल कोयला डिस्पैच में 8 दशमलव तीन नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई और डिस्पैच 5 सौ 77 मिलियन टन तक पहुंच गया।
कोयला मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि देश में ऊर्जा की बढ़ती मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त मात्रा में कोयले की आपूर्ति उपलब्ध रही।