विशाखापट्टणम में भारत ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में इंग्लैंड को जीत के लिए 399 रन का लक्ष्य दिया है। दूसरी पारी में भारत की टीम 255 रन बनाकर आउट हो गई। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 104 रन बनाए। पहली पारी में भारत ने 396 रन बनाए थे। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने एक विकेट पर 67 रन बना लिए थे। पहली पारी में इंग्लैंड ने 253 रन बनाए थे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट लिए। वह टेस्ट मैचों में भारत की ओर से सबसे तेज डेढ सौ विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इंग्लैंड हैदराबाद में हुआ पहला टेस्ट जीतकर श्रृंखला में एक-शून्य से आगे है।
विशाखापट्टणम टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 399 रन का लक्ष्य दिया; इंग्लैंड 67/1
