विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा कि अमेरिका के साथ सुरक्षा सहयोग के एक भाग से संबंधित भारत के लिए कुछ इनपुट दिये गये थे

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा कि अमेरिका के साथ सुरक्षा सहयोग के एक भाग से संबंधित भारत के लिए कुछ इनपुट दिये गये थे

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज कहा कि अमेरिका के साथ सुरक्षा सहयोग के एक भाग से संबंधित भारत के लिए कुछ इनपुट दिये गये थे। उन्‍होंने कहा कि ये इनपुट भारत के लिए चिंता का विषय हैं क्योंकि ये संगठित अपराध, अवैध आवागमन और अन्य मामलों के गठजोड़ से जुड़े हैं।

विदेश मंत्री राज्यसभा में आज प्रश्नकाल में जवाब दे रहे थे। ये सवाल – जवाब एक अमेरिकी नागरिक की कथित हत्या की कोशिश में भारतीय अधिकारी के साथ अमरीकी संपर्क और कनाडा के आरोपों को लेकर भारत सरकार के खंडन से संबंधित हैं। डॉ. जयशंकर ने कहा कि इससे भारत की राष्‍ट्रीय सुरक्षा पर असर पड़ा है इसलिए इस मामलें में जांच कराने का निर्णय लिया गया तथा एक जांच समिति भी गठित की गई है।

विदेश मंत्री ने कहा कि अब तक कनाडा जिस हद तक संबंधित है उसने भारत को कोई सबूत या इनपुट उपलब्‍ध नहीं कराया।

Related posts

Leave a Comment