प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने हिन्‍दुस्‍तान एरोनॉटिक्‍स लिमिटेड (HAL) की वैमानिकी प्रदर्शनी-2023 का उद्घाटन किया

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने हिन्‍दुस्‍तान एरोनॉटिक्‍स लिमिटेड (HAL) की वैमानिकी प्रदर्शनी-2023 का उद्घाटन किया

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने आज नई दिल्‍ली में हिन्‍दुस्‍तान एरोनॉटिक्‍स लिमिटेड- एचएएल की वैमानिकी प्रदर्शनी-2023 का उद्घाटन किया। उन्‍होंने कहा कि विमान क्षेत्र को तेजी से बदल रहे विश्‍व और तकनीकी नवाचारों के साथ चलना होगा। उन्‍होंने कहा कि वैमानिकी आधुनिक अंतरिक्ष प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण है तथा इससे सशस्‍त्र बलों और नागरिक समाज दोनों को लाभ होगा।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष ने आयात पर निर्भरता कम करने, अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा भू-राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता में संतुलन के लिए विमानन क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत पर बल दिया। उन्‍होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रदर्शनी विचारों के आदान-प्रदान और उद्योग जगत की स्थिति दर्शाने के लिए सक्षम मंच साबित होगी।

दो दिन की इस प्रदर्शनी में विभिन्न वैमानिकी प्रौद्योगिकी प्रदर्शित की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment