विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन परिषद के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आज ताजकिस्तान की दो दिन की यात्रा पर जा रहे हैं। बैठक में संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा होगी। इस वर्ष शंघाई सहयोग संगठन परिषद के गठन के 20 वर्ष पूरे हो रहे हैं। बैठक में शंघाई सहयोग संगठन परिषद के राष्ट्राध्यक्षों की आगामी बैठक की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श होगा।
डॉ. जयशंकर अफगानिस्तान के बारे में शंघाई सहयोग संगठन के संपर्क समूह की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। यह बैठक कल होगी और इसमें अफगानिस्तान सरकार के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।