भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,764 नए मामले आए, 7,585 रिकवरी हुईं और 220 लोगों की कोरोना से मौत हुई। देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,270 हुई। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 450 और 320 मामले हैं। ओमिक्रोन के 1,270 मरीज़ों में से 374 मरीज़ रिकवर हो गए हैं।
पिछले 24 घंटों में 66,65,290 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 144.54 करोड़ (1,44,54,16,714) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,53,27,550 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
पिछले 24 घंटों में 7,585 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,42,66,363 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.36 % है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 186 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 16,764 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 91,361 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.26 प्रतिशत हैं।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 12,50,837 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 67.78 करोड़ (67,78,78,255) जांच की गई हैं। साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.89 प्रतिशत है जो पिछले 47 दिनों से लगातार 1% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.34 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 88 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 123 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।