लद्दाख में सड़क दुर्घटना में 9 सैनिकों की मृत्यु और 1 सैनिक गंभीर रूप से घायल, राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दुख व्यक्त किया

लद्दाख में कल एक दुर्घटना में नौ सैनिकों की मृत्यु हो गई और एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। सैन्य वाहन सड़क से फिसलकर एक गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना के समय यह वाहन अन्य वाहनों के साथ लेह से न्‍योमा जा रहा था। यह हादसा कियारी गांव से छह किलोमीटर आगे हुआ।

General Manoj Pande #COAS and All Ranks of #IndianArmy express profound grief on the loss of nine #Bravehearts in a tragic and unfortunate road accident in #Ladakh and extend deepest condolences to the bereaved families. https://t.co/7Cp84cB8tr

— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) August 20, 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लेह में सड़क दुर्घटना में सैन्यकर्मियों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति ने पीड़ित परिजनों के प्रति समवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इस दुर्घटना से बहुत पीड़ा हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र के प्रति सैन्यकर्मियों की सेवा को सदैव याद रखा जाएगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Related posts

Leave a Comment