राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद आज से लद्दाख और जम्‍मू-कश्‍मीर की दो दिन की यात्रा पर

राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद आज से लद्दाख और जम्‍मू-कश्‍मीर की दो दिन की यात्रा पर जा रहे हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राष्ट्रपति को लेह हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। राष्‍ट्रपति कल द्रास में जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे।

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज सुबह लेह पहुंचेंगे। आगमन पर लेह हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर के बाद लद्दाख के उपराज्यपाल आर.के. माथुर से बातचीत करेंगे। रामनाथ कोविंद दिन में सिंधु घाट में सिंधु दर्शन पूजा करेंगे। घाट पर वे धर्मगुरुओं से भी मुलाकात करेंगे। शाम को राष्ट्रपति कोविंद उधमपुर में सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे। शुक्रवार को राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर रामनाथ कोविंद, द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण करेंगे। सेना के वरिष्ठ अधिकारी उन्हें कारगिल युद्ध के बारे में जानकारी देंगे। बाद में राष्ट्रपति कोविंद युद्ध स्मारक पर सैनिकों से बातचीत करेंगे। उत्तरी सीमाओं में राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जमीन पर और हवाई क्षेत्र में भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Related posts

Leave a Comment