देश में आज महानवमी का पर्व धार्मिक श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है

महा नवमी का पर्व आज देश भर में श्रद्धा और उल्‍लास से मनाया जा रहा है।

नवरात्र महोत्‍सव का 9वां दिन महा नवमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देवी दुर्गा के महिषासुर मर्दनी अवतार की पूजा अर्चना की जाती है जो कि बुराई पर अच्‍छाई का प्रतीक है। यह दिन मॉं सिद्धि‍दात्रि को भी समर्पित है। ऐसी मान्‍यता है कि इस दिन मां दुर्गा अपने भक्‍तों की मनोकामना पूरी करती है।

Related posts

Leave a Comment