राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज कर्नाटक के चामराजनगर जिले में चामराजनगर इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंसस में चार सौ पचास बिस्तर वाले गर्वनमेंट टीचिंग होस्पीटल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने स्वास्थ्य सेवाएं देश के दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल चामराजनगर के जनजातीय इलाके में सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद करेगा। इससे तमिलनाडु और केरल के सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलेगा। यह अस्पताल प्रत्येक वर्ष सात सौ पचास डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ प्रशिक्षित करेगा। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक दिन में ढाई करोड लोगों को टीका लगाकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने कहा कि देश शीघ्र ही टीका लगाने के मामले में एक अरब की संख्या पार कर जाएगा।
Related posts
IPL 2026 फाइनल में कगिसो रबाडा की तेज रफ्तार गेंदों और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
रबाडा की 150+ वाली आग, कोहली का बिंदास वार… आंकड़े भी कह रहे- फाइनल में मजा...
पश्चिम बंगाल में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज, कई नए नेताओं को सरकार में अहम जिम्मेदारी मिलने की चर्चा।
शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार कल, कई नए चेहरों को मिल सकती है जगह पश्चिम बंगाल...
जून की शुरुआत के साथ कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिनका सीधा असर LPG, ईंधन, डिजिटल भुगतान और वाहन खरीदने वालों पर पड़ सकता है।
Rule Change: LPG से पेट्रोल-डीजल तक… कल से देश में ये 5 बड़े बदलाव, कारें भी...