भारत ने अफगानिस्‍तान से लौटने वाले लोगों को पोलियो रोधी नि:शुल्‍क टीका लगाने का निर्णय किया

भारत ने अफगानिस्‍तान से लौटने वाले लोगों को पोलियो रोधी नि:शुल्‍क टीका लगाने का निर्णय किया

भारत ने पोलियो विषाणु से बचने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर अफगानिस्‍तान से लौटने वाले लोगों को पोलियो रोधी नि:शुल्‍क टीका लगाने का निर्णय किया है। नई दिल्‍ली के अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्‍हें पोलियो का टीका दिया जा रहा है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने यह जानकारी दी। विश्‍व में पोलियो के तीन तरह के स्‍ट्रेन हैं। इन तीनों के लक्षण एक जैसे होते है। इनसे लाइलाज लकवा और मृत्‍यु तक हो सकती है लेकिन इन तीनों ही रूपों में अनुवंशिक और विषाणु संबंधी अंतर होते हैं, जिस कारण इनमें से हर एक का अलग-अलग उन्‍मूलन करना जरूरी है। वर्तमान में विश्‍व से दो प्रकार के पोलियो का उन्‍मूलन हो चुका है और केवल एक प्रकार का पोलियो विषाणु सिर्फ दो देशों – अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान में मौजूद है।

Related posts

Leave a Comment