राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से तीन दिन के असम दौरे पर रहेंगे

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से तीन दिन के असम दौरे पर रहेंगे। वे कल गुवाहाटी में महान अहोम सेनापति लचित बोरफुकन की 400वीं जयंती के अवसर पर एक वर्ष तक चलने वाले समारोह का उद्घाटन करेंगे।

राष्ट्रपति जोरहाट में सेनापति की याद में बनाई गई स्मारक के जीवर्णोधार की आधारशिला रख कर के शताब्दी समारोह का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे कामरूप जिले के डोडोरा में अलाबोई युद्ध के स्मारक की भी आधारशिला रखेंगे। अगले दिन राष्ट्रपति कोविंद तेजपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। बाद में वे काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का निरीक्षण करेंगे, औऱ उद्यान के संरक्षण और विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त करेंगे। राष्ट्रपति कोविंद काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में आयोजित प्रदर्शनी में भी भाग लेंगे। यात्रा के अंतिम दिन 27 फऱवरी को वे हाथी से भ्रमण करेंगे।

Related posts

Leave a Comment