कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज समाप्त हो गई। भाजपा, कांग्रेस, जनता दल सेक्यूलर और अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी बड़ी संख्या में नामांकन पत्र दाखिल किये। कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पांचवी और छठी सूची जारी की है। पार्टी ने शिग्गांव में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के खिलाफ उम्मीदवार को बदला है।
इस बीच, कांग्रेस सांसद डी के सुरेश ने आज नामांकन समाप्ति से कुछ देर पहले कनकपुरा से कांग्रेस के डमी उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। उनके भाई डी के शिवकुमार ने 17 अप्रैल को इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था। नामांकन दाखिल करने का समय समाप्त होने से कुछ घंटे पहले, सुरेश ने नामांकन दाखिल किया।
राज्य में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और मतगणना 13 मई को होगी।