राजस्थान में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित

राजस्थान में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित

राजस्थान में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। आम लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल हैं। राज्य के पश्चिमी हिस्सों में पेयजल संकट गहरा गया है। आज श्रीगंगानगर सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45 दशमलव 5 डिग्री सेल्सियस रहा। अजमेर, भीलवाड़ा और सीकर को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 14 अप्रैल तक झुंझुनू, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बारां, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चुरू में अलग-अलग जगहों पर भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related posts

Leave a Comment