प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंटनी अल्बनीज बॉडर-गावस्कर क्रिकेट ट्राफी के चौथे टेस्ट मैच को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में देखा। स्टेडियम में आगमन पर प्रधानमंत्री अल्बनीज का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हार्दिक स्वागत किया। दोनों नेताओं ने अपने-अपने कप्तान को टेस्ट कैप सौंपी। दोनों प्रधानमंत्रियों ने फ्रेन्डशिप हॉल आफॅ फेम का उदघाटन किया जिसमें भारत-आस्ट्रेलिया क्रिकेट मुकाबलों का समृद्ध इतिहास दिखाया गया है।
भारत और आस्ट्रेलिया इस वर्ष क्रिकेट मैत्री का 75वां वर्ष मना रहा है। दोनों नेताओं ने स्टेडियम में उपस्थित दर्शकों का अभिवादन किया साथ ही अपनी-अपनी टीम का उत्साहवर्धन भी किया। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, बीसीसीआई प्रमुख जय शाह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस बीच आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी शुरू की है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में श्रृंखला के अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।