रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इंडोनेशिया के दो दिनों के दौरे के बाद स्वदेश लौटते समय सिंगापुर पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंडोनेशिया की अपनी यात्रा के बाद, स्वदेश लौटते समय 18 नवंबर, 2023 को सिंगापुर पहुंचे। उन्होंने वहां इंडियन नेशनल आर्मी (आईएनए) मार्कर में पुष्पचक्र समर्पित करके नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वयं नेताजी ने “गुमनाम योद्धा” की स्मृति में एक स्मारक के निर्माण का प्रस्ताव किया था और उन्होंने जुलाई 1945 में इसकी आधारशिला रखी थी। सिंगापुर के नेशनल हेरिटेज बोर्ड ने 1995 में मूल स्मारक के स्थान पर आईएनए मार्कर बनाया।

रक्षा मंत्री ने भगवान विष्णु को समर्पित श्रीनिवास पेरुमल मंदिर में भी पूजा-अर्चना की, जो 1855 में स्थापित सिंगापुर के सबसे पुराने हिंदू मंदिरों में से एक है। उन्होंने लिटिल इंडिया में इंडियन हेरिटेज सेंटर का भी दौरा किया। नेशनल हेरिटेज बोर्ड के तहत सिंगापुर में रहने वाले भारतीयों की यात्रा की गाथा का दस्तावेजीकरण करते हुए इस सेंटर की स्थापना 2015 में की गई थी। इसमें पांच स्थायी दीर्घाएं हैं।

Related posts

Leave a Comment