यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच तय हो गए हैं। मंगलवार को लंदन के वेम्बले स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल में स्पेन का मुकाबला इटली से होगा, बुधवार को दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और डेनमार्क आमने-सामने होंगे। क्वार्टरफाइनल में कल रोम में इंग्लैंड ने यूक्रेन को 4-शून्य से हराया। इंग्लैंड के लिए हैरी केन ने दो गोल किए जबकि हैरी मैगुवेर और जॉर्डन हेन्डरसन ने एक-एक गोल दर्ज किया। बाकू में डेनमार्क ने चेक गणराज्य पर 2-1 से जीत दर्ज कर अंतिम चार में जगह बनाई।
अन्य क्वार्टरफाइनल मुकाबले में इटली ने म्यूनिख में बेल्जियम को 2-1 से हराया जबकि स्पेन ने सेंट पीटर्सबर्ग में स्विटजरलैंड पर पेनेल्टी के जरिए 3-1 से जीत दर्ज की।