यमन में कई हफ्तों से फंसे 18 भारतीय नाविकों को बचा लिया गया है और वे इस समय अदन में सुरक्षित और कुशल हैं। इन लोगों को भारत वापस लाने की योजना बनाई जा रही है। इन नाविकों का जहाज पानी की गहराई की कमी के कारण यमन के अल माहरा के निश्तुन बंदरगाह पर फंस गया था।
रियाद और जिबोती में भारतीय दूतावासों के लगातार प्रयासों और यमन सरकार के सहयोग से पिछले कुछ हफ्तों से फंसे भारतीयों नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया।