यमन के निर्वासित राष्ट्रपति मंसूर हादी ने उप-राष्‍ट्रपति को बर्खास्त कर दिया

यमन के निर्वासित राष्ट्रपति अब्द-रब्बू मंसूर हादी ने अपनी शक्तियां एक नई राष्ट्रपति परिषद को हस्तांतरित कर दी हैं और उप-राष्‍ट्रपति को बर्खास्त कर दिया है। यह कदम उन्‍होंने तब उठाया है जब सऊदी अरब ने सात साल से जारी युद्ध समाप्त करने के संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों के बीच हाउसी-विरोधी गठबंधन को मजबूत करने की कोशिश तेज कर दी है।

रियाद ने राष्ट्रपति हादी की घोषणा के बाद सऊदी समर्थित सरकार को 3 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता की घोषणा की। सउदी अरब ने हाउसी समूह के साथ बातचीत का आह्वान भी किया है।

यमन के युद्धरत पक्ष पिछले सप्ताह शनिवार से दो महीने के संघर्ष विराम के लिए सहमत हुए थे। ऐसा 2016 में युद्धविराम के बाद पहली बार हुआ है। हाउसी लड़ाकों ने 2014 के अंत में राजधानी सना से हादी सरकार को हटा दिया था।

Related posts

Leave a Comment