मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के लिए ओरेंज एलर्ट जारी किया है। यहां कुछ जगहों पर बहुत तेज वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। मुम्बई, कोंकण, उत्तर महाराष्ट्र और मराठवाड़ा तथा विदर्भ के कुछ स्थानों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आगाह किया है कि इन जिलों में कुछ जगहों पर तेज वर्षा हो सकती है।
इस बीच, पिछले दो दिनों में बिजली गिरने की घटनाओं में चन्द्रपुर जिले में दो महिलाओं की मौत हो गई और भण्डारा में नौ लोग घायल हो गये। देश के विभिन्न भागों में पिछले कुछ वर्षों में बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। भारतीय मौसम विभाग, मुम्बई की निदेशक शुभागी भुटे ने बताया घटनाओं से बचाव के लिए सावधानियों के बारे में बताया।