बिहार में बाढ़ की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। पटना, कटिहार, समस्तीपुर और मुंगेर सहित 26 जिलों में फैले बाढ के पानी से 40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को बाढ़ राहत कार्यों को युद्ध स्तर पर चलाने के निर्देश दिए हैं। नीतीश कुमार ने नागरिक प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों को बाढ से प्रभावित गर्भवती महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए हैं। गंगा, सोन, पुनपुन और कोसी समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। भागलपुर-मुंगेर और किउल-भागलपुर रेलखंड पर रेल सेवाएं लगातार पांचवें दिन भी बाधित रही। लंबी दूरी की रेलगाडियां परिवर्तित मार्गों से चलाई जा रही हैं। रेलवे ने तेज बारिश और पटरियों पर जलजमाव के कारण पूर्वी रेलवे के मालदा मंडल के जमालपुर-साहिबगंज और जमालपुर-भागलपुर खंड पर 12 विशेष रेलगाडियों को रद्द कर दिया है और 15 अन्य रेलगाडियों के मार्ग बदल दिए हैं।
Related posts
सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। न्यायालय...
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की। दोनों...
उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य और...