मिजोरम में नौवीं विधानसभा की पहली बैठक कल शुरू होगी

मिजोरम में नौवीं विधानसभा की पहली बैठक कल शुरू होगी। इसमें राज्‍यपाल का संबोधन, नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण और अध्‍यक्ष तथा उपाध्‍यक्ष का चुनाव होगा तथा दिवंगत सदस्‍यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस सत्र में तीन बैठकें होंगी।

कल पहले दिन प्रोटेम स्‍पीकर लालफेमकीमा नवनिर्वाचित सदस्‍यों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद अध्‍यक्ष का चुनाव होगा। विधानसभा सचिव लालमहरूइया जोटे ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि अध्‍यक्ष पद के लिए अब तक सिर्फ एक विधायक ने नामांकन दाखिल किया है।

सत्र के दूसरे दिन राज्‍यपाल का अभिभाषण होगा, तीसरे दिन उपाध्‍यक्ष का चुनाव होगा और राज्‍यपाल के अभिभाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर चर्चा होगी तथा दिवंगत सदस्‍यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Related posts

Leave a Comment