प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार के हर बजट में गरीबों के हित को प्राथमिकता दी गई है। नई दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2023-24 में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। संवाददाताओं से बातचीत में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्रीय बजट गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर लाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा सांसदों से अपने निर्वाचन क्षेत्रों में गरीबों और मध्यम वर्ग के साथ बातचीत करने को कहा और उन्हें केंद्रीय बजट के लाभों के बारे में भी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि सभी वर्गों से बातचीत होनी चाहिए और सरकार की अच्छी मंशा के बारे में लोगों को बताने का प्रयास होना चाहिए। प्रह्लाद जोशी ने बताया प्रधानमंत्री ने कहा है कि जब भी बजट पेश किया जाता है तो कुछ लोग हमेशा इसका विरोध करते हैं लेकिन इस बार भाजपा की विचारधारा के विरोधी लोगों ने भी बजट का स्वागत किया है। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की है दोनों सदन आज से सुचारु रूप से काम करेंगे। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन को समावेशी केंद्रीय बजट के लिए सम्मानित किया।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...