सरकार ने दलित ईसाइयों और मुस्लिम लोगों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की संभावना तलाशने के लिए एक आयोग का गठन किया है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने लोकसभा में आज एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आयोग का गठन पिछले वर्ष अक्तूबर में किया गया। उन्होंने बताया कि आयोग ने अपना काम शुरू कर दिया है और उसे हर आवश्यक सचिवालय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। डॉ. कुमार ने कहा कि प्रभावी तरीके से काम करने के लिए आयोग को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति सरकार पूरी तरह से वचनबद्ध है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...