महाराष्ट्र: मुंबई शहर के कई हिस्सों में आज तेज़ बारिश हुई

महाराष्ट्र: मुंबई शहर के कई हिस्सों में आज तेज़ बारिश हुई

मुंबई में दोपहर से गरज के साथ तेज वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए मुंबई ठाणे, पालघर और कोंकण सहित आसपास के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और तेज हवाएं चलने की आशंका व्‍यक्‍त की है।

शहर के कुछ हिस्सों में तेज और गरज के साथ वर्षा हुई है। मुंबई, ठाणे और कल्याण में 70 से 100 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। डोंबिवली में 121 दशमलव 5 मिलीमीटर और मुंबई के उपनगरों में 40 से 70 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Related posts

Leave a Comment