मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा कल खरगोन जिले के रावेरखेड़ी पहुंची

मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा कल खरगोन जिले के रावेरखेड़ी पहुंची

मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा कल खरगोन जिले के रावेरखेड़ी पहुंची। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पेशवा बाजीराव (प्रथम) को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बाजीराव पेशवा की वीर भूमि का जीर्णोद्धार और विस्तार राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा। वहीँ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वह रावेरखेड़ी से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि रावेरखेड़ी में किए जाने वाले पूरे निर्माण में मराठा शिल्प का उपयोग किया जाना चाहिए। प्रदेश भाजपा द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसका समापन प्रदेश में 24 अगस्त को होगा।

Related posts

Leave a Comment