टोक्यो पैरालम्पिक में भाग लेने के लिए ध्वजवाहक थंगावेलु मरियप्पन सहित भारतीय खिलाडि़यों का दल कल रवाना हुआ। 54 सदस्यीय दल को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय पैरालम्पिक समिति के अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से विदा किया गया।
पैरालम्पिक खेलों का आयोजन इस महीने की 24 तारीख से 5 सितंबर तक होगा।