उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

Char Dham Yatra commences in Uttarakhand with the opening of the portals of the Gangotri and Yamunotri shrines

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य और सफलता का प्रतीक है। इस दिन स्‍वर्ण खरीदारी करने का भी प्रचलन है। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ आज उत्‍तराखंड में वार्षिक चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई। गंगोत्री मंदिर के भीतर देवी गंगा की प्रतिमा और यमुनोत्री मंदिर परिसर में यमुना की प्रतिमा पूरी रीति-रिवाज़ के साथ स्‍थापित की गई।

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर हर साल की तरह इस वर्ष भी बडी संख्‍या में भक्‍त इन धामों के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। दोनों धामों के कपाट खुलने के साथ ही प्रदेश में चार धम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। श्रद्धालु की सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से गंगोत्री तथा यमनोत्री धाम को दो सुपर ज़ोन, 12 जोन और तीस सेक्‍टर में बांटकर सुपर जोनल, जोनल व सेक्‍टर जोनल अधिकारियों को नियुक्‍त किया गया है। विशेषज्ञ चिकित्‍सकों की तैनाती की गई है। चार धाम की शुरूआत के साथ ही उत्‍त्‍राखंड में उत्‍साह का महौल है। प्रसाशन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम और स्‍वास्‍थ्‍य को ध्‍यान में रखते हुए यात्रा करें।

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे।

अक्षय तृतीय के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह त्योहार पुण्य कर्म, दान और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री ने परशुराम जयंती की भी शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगवान परशुराम नागरिकों को अन्याय के विरुद्ध दृढ़ रहने और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देते हैं।

Related posts