मध्य प्रदेश में एक चरण वाले विधानसभा चुनाव और छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए नामांकन आज से शुरू होगा। दोनों राज्यों में पर्चे भरने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर है। 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 2 नवम्बर तक नाम वापस लिये जा सकते हैं। मध्य प्रदेश में दो सौ तीस सीटों वाली विधानसभा के लिए एक चरण में और छत्तीसगढ में 70 निर्वाचन क्षेत्रों में दूसरे चरण के लिए मतदान 17 नवम्बर को होगा। कल मिजोरम में 174 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। छत्तीसगढ़ के पहले चरण में 20 निर्वाचन क्षेत्रों में दो सौ 94 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे हैं। इन क्षेत्रों में नामांकन भरने का कल अंतिम दिन था। इस चरण में ज्यादातर निर्वाचन क्षेत्र छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में हैं। पर्चों की जांच आज होगी और 23 अक्टूबर तक नाम वापस लिये जा सकते हैं। मिजोरम और छत्तीसगढ के पहले चरण में सात नवंबर को मतदान होगा। राजस्थान में 25 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। सभी पांच राज्यों में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...