मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली बैठक के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री को मध्यप्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने इंदौर में जनवरी में होने जा रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन, जी-20 समिट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन संबंधी विषयों पर चर्चा की और उद्घाटन का आमंत्रण भी दिया। बाद में शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री से बहुत सार्थक चर्चा हुई।

Related posts

Leave a Comment