जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने उधमपुर जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र में एक कंटेनर में करीब 15 किलोग्राम आईईडी जैसी सामग्री बरामद की। पुलिस ने 400 ग्राम आरडीएक्स, सात दशमलव छह-दो एम.एम. के सात कारतूस, पांच डेटोनेटर, एक कोडेड शीट, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक लेटर पैड पृष्ठ भी बरामद किया है। पुलिस ने इस सिलसिले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है। रामनगर के उपसंभागीय पुलिस अधिकारी-एसडीपीओ ने बताया कि थाना बसंतगढ़ में विस्फोटक व गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम-यू.ए.पी.ए. एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मामले की जांच जारी है।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में करीब 15 किलोग्राम आईईडी बरामद