Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और गृह मंत्री जी परमेश्वर दिल्ली पहुंच चुके हैं. मंगलवार को कांग्रेस हाईकमान के साथ अहम बैठक होने वाली है. सूत्रों के मुताबिक बैठक में मुख्यमंत्री पद, राज्यसभा चुनाव, कैबिनेट फेरबदल और एमएलसी चुनाव पर चर्चा हो सकती है. सिद्धारमैया ने कहा कि उन्हें हाईकमान ने बुलाया है लेकिन बैठक का एजेंडा उन्हें नहीं पता. वहीं डीके शिवकुमार के दिल्ली दौरे ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. कांग्रेस नेतृत्व फिलहाल किसी भी बदलाव पर खुलकर कुछ नहीं बोल रहा लेकिन अगले दो से तीन दिनों में स्थिति साफ होने की संभावना जताई जा रही है.
कर्नाटक के लिए आज अहम दिन, मुख्यमंत्री बदलने पर कांग्रेस हाईकमान आज करेगा फैसला, सिद्दा-डीके सब दिल्ली दरबार में हाजिर
