मणिपुर: गृह मंत्री अमित शाह ने आज मोरेह में कुकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

मणिपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मोरेह में कुकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। सुरक्षा स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।

म्‍यांमा की सीमा से लगे इस कस्‍बे में विभिन्‍न समुदायों के लोग अनेक वर्षों से मिलकर रह रहे हैं। परन्‍तु, अब बहुसंख्‍यक समुदाय के अधिकतर लोग कस्‍बे को छोडकर चले गये हैं और म्‍यांमां समेत कई अन्‍य जगहों पर शरण लिये हुए हैं। इन लोगों के घरों में आग लगा दी गई थी। मणिपुर में हाल के संकट में मोरेह सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। गृहमंत्री आज दोपहर में मोरेह में बहुसंख्‍यक समुदाय के प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। वे मिती समुदाय के लोगों के साथ भी शांति वार्ता में भाग लेंगे। अमित शाह का कांगपोक्‍पी जिले का दौरा करने का भी कार्यक्रम है।

इस बीच, पूर्वी इम्‍फाल जिले के लितनपोक्‍पी गांव में सुरक्षाबलों और संदिग्‍ध उग्रवादियों के बीच रूक-रूककर गोलीबारी हो रही है।

Related posts

Leave a Comment