भीषण चक्रवात मिचौंग उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। इसके आज देश के दक्षिणी हिस्से से टकराने की संभावना है। यह कल रात नेल्लोर के उत्तर-पूर्व में 20 किलोमीटर, चेन्नई से 170 किलोमीटर उत्तर, बापटला से 150 किलोमीटर दक्षिण और मछलीपट्टनम से 210 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में केन्द्रित था। यह तूफान पूर्वाह्न में 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच, बापटला के करीब तट को पार कर जाएगा। चक्रवात के प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश के बापटला, प्रकाशम, पलनाडु, गुंटूर, एनटीआर, कृष्णा, एलुरु, कोनासीमा और पश्चिम गोदावरी जिलों में बहुत तेज वर्षा हो सकती है।
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...