मध्यप्रदेश में नई सरकार के गठन और जीत-हार की समीक्षा का दौर शुरू

मध्यप्रदेश में नई सरकार के गठन और जीत-हार की समीक्षा का दौर शुरू

मध्यप्रदेश में नई सरकार के गठन और जीत-हार की समीक्षा का दौर शुरू हो गया है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने दो सौ 30 विधानसभा सीटों में से एक सौ 63 सीटों पर विजय हासिल की, जबकि कांग्रेस को 66 और एक सीट अन्य के खाते में गयी है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि मध्यप्रदेश विधानसभा ने नव निर्वाचित सदस्यों की अगवानी की तैयारी शुरू कर दी है।

मध्‍य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह ने विधानसभा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कल समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सचिवालय नए विधायकों की अगवानी के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। विधानसभा भवन में नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए आज से स्वागत कक्ष भी प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमें नवनिर्वाचित सदस्यों के प्रमाण पत्रों की जांच के साथ ही उन्हें परिचय पत्र और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।उधर, प्रदेश कांग्रेस ने आज अपने सभी 230 उम्मीदवारों को भोपाल बुलाया है। इस बैठक में हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। वहीँ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें विधानसभा चुनावों में जीत की बधाई दी। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश के हित में हम जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

Related posts

Leave a Comment