भारत सरकार ने पाकिस्तान स्थित ओटीटी प्लेटफॉर्म विडली टीवी और चार सोशल मीडिया खातों को ब्लॉक किया

भारत सरकार ने पाकिस्तान स्थित ओटीटी प्लेटफॉर्म विडली टीवी और चार सोशल मीडिया खातों को ब्लॉक किया

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत विरोधी दुष्‍पचार के आरोप में पाकिस्तान स्थित ओटीटी प्लेटफॉर्म विडली टीवी और चार सोशल मीडिया खातों को ब्लॉक कर दिया है। पाकिस्तान स्थित वेबसाइट और दो मोबाइल एप्लिकेशन भी ब्लॉक कर दिये गए हैं। मंत्रालय ने कहा, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने हाल ही में सेवक: द कन्फेशस नाम की एक वेब श्रृंखला जारी की थी, जिसे भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता विरोधी पाया गया था। यह संदेह था कि वेब श्रृंखला पाकिस्तानी सूचना संचालन तंत्र द्वारा प्रायोजित थी। वेब श्रृंखला ने संवेदनशील ऐतिहासिक घटनाओं और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर भारत विरोधी कहानी को चित्रित किया।

Related posts

Leave a Comment