ढाका में एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी हॉकी में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-3 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। बेहद रोमांचक मैच में भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह, सुमित, वरूण कुमार और आकाशदीप सिंह ने गोल किये। भारतीय टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने बताया कि रोमांचक मुकाबला जीतना शानदार रहा।
आज बहुत अच्छा मैच रहा। ठीक है हम लोगों ने आज मैच जीता है ब्रोंज मेडल जीता है और देखा जाए तो आज पाकिस्तान ने भी बहुत अच्छा गेम खेला था। ये हॉकी का बहुत अच्छा मैच रहा है। बहुत लोगों ने सभी ने एन्जॉय किया आज यहीं था कि हम लोगों ने ये मैच जीतना था क्योंकि कल हमारा था कि हमें फाइनल में खेलना था। बट अनफारच्युटली हम लोग ने यस्टरडे लूज किया। तो आज यहीं था कि यहां आके हमें बाउंसबैक करके यहां से ब्रोंज मेडल जीतकर जरूर जाना है।
इस बीच, दक्षिण कोरिया ने जापान को पेनल्टी शूट आउट में 4-2 से हराकर खिताब जीत लिया है। निर्धारित समय तक दोनों टीमें तीन-तीन से बराबरी पर थीं।