भारत ने चीन द्वारा अरूणाचल प्रदेश के कई स्थानों के नाम बदलने की लगातार कार्रवाई की कडी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बताया कि लगातार मन गढत नामों से अरूणाचल प्रदेश की वास्तविक सच्चाई नही बदल सकती। यह हमेशा से भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। भारत की यह प्रतिक्रिया चीन की बार-बार नाम बदलने की कार्रवाई के बाद आई है। विदेशमंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर ने कल कहा था कि नाम बदलने से वास्तविकता नहीं बदल जाती। उन्होंने कहा कि अरूणाचल प्रदेश भारत का राज्य रहा है और हमेशा रहेगा।
Related posts
-
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे शरीर... -
वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय क्रिकेट... -
YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी आधिकारिक...