भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 12 घंटे तक चले ऑपरेशन में ईरानी जहाज में सवार 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सोमाली समुद्री लुटेरों से बचाया है। भारतीय नौसैनिक बलों ने इस तरह की घटनाओं से निपटने की विशेषज्ञता और रणनीतिक समन्वय का इस्तेमाल करते हुए समुद्री डकैतों के साथ बातचीत शुरू की और उन्हें बिना रक्तपात के आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर दिया। यह सफल अभियान समुद्री डकैती की घटनाओं से निपटने और क्षेत्र में समुद्री गतिविधियों की सुधार सुनिश्चित करने में भारतीय नौसेना की निर्णायक जीत का प्रतीक है। ईरान के जहाज ‘अल कंबर 786’ के 28 मार्च को अपहरण की जानकारी मिलने पर समुद्र में सुरक्षा अभियानों के लिए तैनात नौसेना के दो भारतीय जहाजों – आईएनएस सुमेधा और आईएनएस त्रिशूल को इसे छुडाने के लिए भेजा गया था। घटना के समय ईरानी ध्वज वाला जहाज सोकोट्रा से लगभग 90 समुद्री मील दूर दक्षिण पश्चिम में था।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...