भारतीय तटरक्षक के जहाज आरुष ने काल्पनिक अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास गश्त के दौरान 7 नवंबर, 2021 को क्षेत्र में अन्य मछली पकड़ने वाली नौकाओं के समन्वय में जलती हुई नाव कलश राज से 7 मछुआरों को बचाया। बताया गया कि इंजन के निकास से ईंधन के रिसाव के कारण नाव में आग लग गई थी। कमांडेंट (जेजी) अश्विनी कुमार की कमान के तहत आईसीजी जहाज आरुष आग वाले स्थान पर अधिकतम गति के साथ पहुंचा और जल्दी से अग्निशमन कार्य में लगा, हालांकि आग तेजी से फैलने के कारण नाव को बचाया नहीं जा सका और यह अंततः डूब गई। बचाए गए चालक दल के सदस्य, जो थके हुए थे और ऐसा दिखाई दे रहा था, को जहाज पर ले जाया गया और आईसीजी जहाज द्वारा प्राथमिक चिकित्सा और प्रारंभिक सहायता प्रदान की गई। चूंकि आईसीजी जहाज अग्रिम क्षेत्र में गश्त पर तैनात था, इस जहाज ने बचाए गए मछुआरों को ओखा जाने के लिए आसपास के क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली अन्य नाव को सौंप दिया। नाव के दिनांक 8 नवंबर 2021 तक ओखा पहुंचने की संभावना है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...