भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष JP नड्डा ने कोविड-19 महामारी के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष JP नड्डा ने कोविड-19 महामारी के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कोविड-19 महामारी के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की है। आज नई दिल्‍ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का उद्घाटन करते हुए जगत प्रकाश नड्डा ने बदलते समय में प्रासंगिक बने रहने की आवश्‍यकता पर जोर दिया है। उन्‍होंने कहा कि परिवर्तन एक स्थिर और चलते रहने वाली प्रक्रिया है और राजनीति में वही सफल रहते हैं जो प्रासंगिक बने रहते हैं। उन्‍होंने विपक्षी दलों पर नरेन्‍द्र मोदी सरकार द्वारा किए गये विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया है। पत्रकारों से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्‍यक्ष रमन सिंह ने कहा कि इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की चुनाव रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। भारतीय जनता पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी अगले महीने की 7 तारीख को होना निर्धारित है।

Related posts

Leave a Comment