डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और चार अन्य को 2002 के डेरा सिरसा के प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। हरियाणा के पंचकुला में सी बी आई न्यायालय के जज सुशील कुमार गर्ग ने गुरमीत राम रहीम सिंह पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के अंतर्गत तीस लाख रूपए और धारा 506 के अंतर्गत एक लाख रूपए का जुर्माना लगाए जाने के भी आदेश दिए। चार अन्य सह अभियुक्तों पर भी आजीवन कारावास के अलावा न्यायालय ने जुर्माना लगाया है। इनमें से प्रत्येक पर एक लाख रूपए भारतीय दंड संहिता की धारा 506 के अंतर्गत और धारा 302 के अंतर्गत पचास हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...